UTSAV 2025 | Rewari Update
स्वतंत्रता सेनानी आर डी सोमाणी की जयंती और अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के मौके पर रेवाड़ी में स्थित सोमाणी कॉलेज में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बेटे एवं पूर्व मंत्री सुनील शास्त्री, राजस्थान हाई कोर्ट के पूर्व जस्टिस दिनेश चंद्र सोमाणी और हरियाणा के तकनीक शिक्षा विभाग के पूर्व ज्वाइंट डायरेक्टर उमेश सरोज ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। साथ ही इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।






















